राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के उपरांत राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को राज्य की वर्तमान कोरोना स्थिति की जानकारी और अन्य विषयों पर चर्चा की।
साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित दो पुस्तिकाओं ’उम्मीद’ और ’मध्यप्रदेश-विकास के प्रतिबद्ध प्रयास’ की प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट की। शिवराज सिंह ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उप राष्ट्रपति को राज्य में गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन और खरीद की जानकारी दी। चौहान ने कहा कि नायडू को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति से भी अवगत कराया।
Shri Shivraj Singh Chouhan, Chief Minister of Madhya Pradesh called on the Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu in New Delhi today. @ChouhanShivraj #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LPHNPCAZnF
विज्ञापन विज्ञापन— Vice President of India (@VPSecretariat) July 6, 2020
