फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh bypolls in kolaras and mungaoli assembly seats 2018 upchunav results

मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की हार, कांग्रेस का कब्जा बरकरार

Thu, 01 Mar 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 01 Mar 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh bypolls in kolaras and mungaoli assembly seats 2018 upchunav results
भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उप-चनावों में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में विधानसभा की दो सीटों मुंगावली और कोलारस के लिए हुए उपचुनावों को खासे वोटों के अंतर से जीतकर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका दिया है। यद्यपि दोनों सीटों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था। इसलिए बुधवार को नतीजों से कांग्रेस व भाजपा की सदस्य सूची पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं, लिहाजा उपचुनावों के नतीजे शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए बड़ा सबक देने वाले हैं।
विज्ञापन


ये दोनों चुनाव कांग्रेस और शिवराज सरकार दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन गए थे। इसीलिए हारने के बाद भाजपा खेमे में मायूसी है। उसने कांग्रेस की सीटें होने के बावजूद जीत के लिए जबरदस्त ताकत लगाई थी। बडे़ नेताओं ने चुनाव क्षेत्र में कैम्प किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो किए थे और मतदाताओं से पांच माह मांगे थे। साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाई थी ताकि दो में से एक सीट जीतकर वह कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना सके।
विज्ञापन


दरअसल दोनों सीटें कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में हैं। यदि कांग्रेस यह चुनाव हार जाती तो भाजपा सिंधिया के साथ उसका मनोबल तोड़ने में भी कोई कसर नहीं रखती। शिवराज के मुकाबले सिंधिया कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं, यह मानकर भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed