आरक्षण पर मध्यप्रदेश के मंत्री बोले- 40% वाले को 90% वाले के ऊपर चढ़ाओगे तो देश पिछड़ जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SC-ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ दलितों ने 2 अप्रैल को भारत बंद का आयोजन किया था। इस दौरान पूरे देश में भारी हिंसा देखने को मिली। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला। तभी से भाजपा अपने दलित वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। हालांकि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव का ताजा बयान पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है।
भार्गव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 'यदि योग्यता को दरकिनार करके अयोग्य लोगों का चयन किया जाए, यदि 90 फीसदी वाले को बैठा दिया जाएगा और 40 फीसदी वाले की नियुक्ति की जाए तो यह देश के लिए घातक है।' उन्होंने कहा इससे हमारा देश पिछड़ जाएगा। कहीं ब्राह्मणों के साथ अन्याय न हो जाए। यह प्रतिभा के साथ एक मजाक है और ईश्वर की व्यवस्था के साथ अन्याय हो रहा है।
Yadi yogyata ko darkinar kar ke ayogya logon ka chayan kiya jaaega, yadi 90% waale ko baitha diya jaaega aur 40% wale ki niyukti ki jaaegi toh ye desh ke liye ghatak hai: Gopal Bhargava, #MadhyaPradesh Minister pic.twitter.com/zf6Pq8d0tF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2018
हालांकि अपने बयान पर बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को राजनीतिक कारणों से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण के घोर समर्थक हैं और उन्होंने अपने बयान में आरक्षण शब्द का कहीं प्रयोग नहीं किया। भार्गव के मुताबिक उनके 40 साल के राजनीतिक करियर में भी उन्होंने कभी आरक्षण शब्द का उल्लेख नहीं किया।
