फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh bjp minister gopal bhargava gave controversial statement on reservation

आरक्षण पर मध्यप्रदेश के मंत्री बोले- 40% वाले को 90% वाले के ऊपर चढ़ाओगे तो देश पिछड़ जाएगा

Mon, 16 Apr 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh bjp minister gopal bhargava gave controversial statement on reservation

SC-ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ दलितों ने 2 अप्रैल को भारत बंद का आयोजन किया था। इस दौरान पूरे देश में भारी हिंसा देखने को मिली। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला भी बोला। तभी से भाजपा अपने दलित वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। हालांकि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव का ताजा बयान पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है।

विज्ञापन


भार्गव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 'यदि योग्यता को दरकिनार करके अयोग्य लोगों का चयन किया जाए, यदि 90 फीसदी वाले को बैठा दिया जाएगा और 40 फीसदी वाले की नियुक्ति की जाए तो यह देश के लिए घातक है।' उन्होंने कहा इससे हमारा देश पिछड़ जाएगा। कहीं ब्राह्मणों के साथ अन्याय न हो जाए। यह प्रतिभा के साथ एक मजाक है और ईश्वर की व्यवस्था के साथ अन्याय हो रहा है। 
विज्ञापन

 

हालांकि अपने बयान पर बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को राजनीतिक कारणों से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण के घोर समर्थक हैं और उन्होंने अपने बयान में आरक्षण शब्द का कहीं प्रयोग नहीं किया। भार्गव के मुताबिक उनके 40 साल के राजनीतिक करियर में भी उन्होंने कभी आरक्षण शब्द का उल्लेख नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed