फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh Assembly elections: Digvijay singh and J Scindia fights over ticket

दिग्विजय-सिंधिया विवाद पर डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, दी यह सफाई

Thu, 01 Nov 2018 01:27 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh Assembly elections: Digvijay singh and J Scindia fights over ticket
राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
मध्यप्रदेश टिकट बंटवारे को लेकर दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच धमासान की खबरों को कांग्रेस नेता से गलत बताया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार शाम को ट्वीट कर कहा है कि मीडिया में जो भी खबरें दिखाई जा रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हम सब एक हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को हराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि आज सुबह ऐसी खबरें चल रही थी कि मध्यप्रदेश टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी के सामने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में भिड़े पड़े। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई की राहुल नाराज हो गए। इसके बाद राहुल ने इस विवाद को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाई। इस मामले को लेकर आज दिल्ली में बैठक भी की गई लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।


 बता दें कि बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक हुई थी जो दिनभर चली। इसमें विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले राउंड की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी ने बड़े शहरों और विवादों में फंसी विधानसभा सीटों समेत 51 सीटों पर चर्चा की। केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से एक-एक सीट के बारे में चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed