फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly elections 2018: Sumitra Mahajan speaks on Ram temple issue

राम मंदिर बनने तक ये मुद्दा खत्म नहीं होगा: सुमित्रा महाजन

Wed, 28 Nov 2018 03:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly elections 2018: Sumitra Mahajan speaks on Ram temple issue
सुमित्रा महाजन
मध्यप्रदेश में चुनावी गहमागहमी के दौर में राम मंदिर का मुद्दा भी गरम है। इसे लेकर नेताओं के बयान इन दिनों खूब सुनाई पड़ रहे हैं। अब लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इसे लेकर अपनी राय रखी है और इसे भारतीयों के दिलों में रहने वाला मुद्दा बताया है। 
विज्ञापन


सुमित्रा महाजन ने कहा कि मुद्दा चल रहा है या नहीं ये तो रहेगा। चुनाव के समय कोई भी कुछ बोले मगर भारतीयों के दिलों में ये मुद्दा है। जब तक मंदिर नहीं बनेगा ये मुद्दा समाप्त नहीं होगा। मंदिर बनने के बाद भी राम दिलों में बने रहेंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर का मुददा भी उठा है। भाजपा की कई रैलियों में इसका जिक्र हुआ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता राम मंदिर पर बयान दे चुके हैं। राजस्थान में हुई एक रैली में पीएम मोदी ने अयोध्या मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कांग्रेस के नेता इसपर जल्द सुनवाई टालना चाहते हैं। 


राम मंदिर को लेकर इन दिनों सियासत भी खूब हुई है। इसे लेकर संतों की धर्मसंसद तो चली ही, उद्धव ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचे थे। ठाकरे ने सरयू तट पर पूजा अर्चना भी की थी। उनके साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed