फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly elections 2018: congress raise issue of evm malfunction

मध्यप्रदेश चुनाव: कई जगहों पर ईवीएम हुई खराब, सिंधिया ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

Wed, 28 Nov 2018 01:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly elections 2018: congress raise issue of evm malfunction
कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर आज कई जगहों पर ईवीएम खराबी की शिकायत आई। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने इन जगहों पर दोबारा मतदान कराने की मांग उठाई है। ईवीएम में खराबी के चलते कई जगहों पर मतदान प्रभावित हुआ।  
विज्ञापन


इसे लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्वाचन आयोग पत्र लिखा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत आई है। हमने चुनाव आयोग को इस संबंध में लिखा है। हमने आयोग से गुजारिश की कि ऐसी जगहों पर वोटिंग का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों पर ज्यादा दिक्कतें आई हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि मशीनों को बदलने और मरम्मत के चलते वोटरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधे-अधूरे इंतजामों के चलते कई वोटर हताश हुए हैं और इस प्रक्रिया से उनका भरोसा उठा है। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सिंधिया की शिकायत पर कहा कि ऐसे मामलों में वोटिंग का समय बढ़ाया जा सकता है, संबंधित अधिकारी इसपर निर्णय ले सकते हैं। 
वहीं, कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई जगहों पर ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है। जहां ईवीएम खराब है वहां दोबारा मतदान कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भाजपा बौखलाई हुई है। आज मतदाता को मौका मिला है कि 15 साल का हिसाब किताब पूरा करे। इन्होंने तो हिसाब नहीं दिया लेकिन आज मतदाता उन्हें जवाब दे रहा है। जहां बड़े मंत्री खड़े हैं वो देख रहे हैं कि क्या हो रहा है, जनता उनको जवाब देगी।  

बता दें कि आज कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली हैं। इनमें इंदौर, उज्जैन जैसी जगहें भी शामिल हैं। उज्जैन में दो ईवीएम मशीनें खराब हुई थीं। चुनाव अधिकारियों ने इन खराब मशीनों को बदल दिया। वहीं, अलीराजपुर में कुल 11 वीवीपैट मशीनें खराब हुई थीं जिसे बदला गया।  बुरहानपुर में खराब 5 वीवीपैट और 2 ईवीएम मशीनें बदली गईं जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। 


इंदौर के कई मतदान केंद्रों पर भी ईवीएम बंद पड़ गई थी। भोपाल के चार इमली में भी ईवीएम खराब हुई। इसके अलावा शहडोल में भी ईवीएम में खराबी आई जिससे कई मतदान केंद्रों में मतदान शुरू नहीं हो पा रहा था। इसके चलते जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed