फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: amar ujala chunavi rath in MP

छत्तीसगढ़ के बाद अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा मध्यप्रदेश, मंडला से शुरुआत  

Thu, 01 Nov 2018 04:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: amar ujala chunavi rath in MP
मध्यप्रदेश चुनाव
छत्तीसगढ़ के बाद अमर उजाला का चुनावी रथ मध्यप्रदेश पहुंच चुका है। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। संवाददाता वैभव कुमार बता रहे हैं यहां के सियासी हालात। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि मध्यप्रदेश के मंडला में इस बार कैसे हैं सियासी हालात। 
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में अमर उजाला ने रायगढ़, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर और महासमुंद का दौरा कर यहां का जायजा लिया। यहां सड़क, पानी, प्रदूषण, रोजगार जैसे प्रमुख मुद्दे नजर आए। अब अमर उजाला का
विज्ञापन

चुनावी रथ मध्यप्रदेश पहुंचा है जहां पिछले 15 साल से भाजपा की सरकार है। 


हमारी शुरुआत मंडला से हो रही है। बात करें अगर मंडला की तो हमारे संवाददाता ने बताया कि यहां की जनता अपने प्रतिनिधियों से काफी हद तक संतुष्ट नजर आती है। जनता के सवालों और नेताओं के जवाब का सिलसिला शुक्रवार को मंडला से फिर शुरू होगा। आम जनता अपनी बात रखना चाहती है। उनका प्रमुख मुद्दा रोजगार का है। इसके अलावा सड़क भी बहुत बड़ा मुद्दा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने यहां प्रचार का पूरा बीड़ा उठा रखा है ऐसे में वो ही इस राज्य में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने मध्यप्रदेश का दो बार दौरा किया। उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए, लोगों से सीधे रूबरू हुए और अपनी सभाओं में शिवराज सरकार के साथ मोदी सरकार पर भी तीखे हमले बोले। 

सर्वे में जनता शिवराज सरकार से बहुत नाराज नहीं दिख रही है। उनके सामने 15 साल पुरानी भाजपा की सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस को इस बार भी शिवराज की लोकप्रियता से जूझना होगा। 


चुनावी रथ इंदौर, ग्वालियर सहित सभी प्रमुख शहरों का दौरा करेगा और लोगों से उनकी राय लेगा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत और सवाल-जवाब का दौर जारी रहेगा। इसकी शुरुआत होगी नर्मदा तट पर बसे मंडला से। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed