फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election: MP Congress finalised names of single candidates in 110 seats

मध्यप्रदेश कांग्रेस में 110 सीटों पर सिंगल प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, 16 अक्टूबर को पहली सूची संभव

Thu, 11 Oct 2018 10:23 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election: MP Congress finalised names of single candidates in 110 seats
Congress
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर तीन दिनों तक नई दिल्ली में चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को खत्म हो गई। इस बैठक में 110 सीटों के लिए सिंगल उम्मीदवार के नामों की सूची बना ली गई है जो केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। यह सभी नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं की सहमति से तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी ने जिन 110 सिंगल नामों को तय किया है उनमें 46 मौजूदा विधायक हैं। इसके साथ ही साल 2013 का विधानसभा चुनाव 3000 से कम वोटों से हार वाली सीटों पर भी चुनाव हार गए उम्मीदवारों को दोबारा मौका देने पर सहमति बन गई है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ग्वालियर-चंबल संभाग का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 16 और 17 अक्टूबर को जारी हो सकती है। 
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सीटों के लिए तैयार किए गए पैनल में से शुरुआती तौर पर नाम चुनने का कार्य हो गया है। इनमें जिन सीटों पर पैनल में पांच नाम थे, उनमें से तीन नाम हटा दिए गए हैं और अब सिर्फ दो ही नाम बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सोनकच्छ से इस बार पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा को विधानसभा चुनाव में उतारने पर सहमति बन गई है। वर्मा पहली बार साल 1985 में विधायक बने थे। इसके बाद 1993 से 2008 तक विधायक रहे। उन्होंने 2008 में भी इसी सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन चार महीने बाद ही 2009 में देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 2014 में वे लोकसभा चुनाव हार गए थे। 

इसके साथ ही 2009 से 2014 तक उज्जैन से सांसद रह चुके प्रेमचंद गुड्डू की प्राथमिकता आलोट विधानसभा से चुनाव लड़ने की है, लेकिन उनका नाम सर्वे में खंडवा सुरक्षित सीट से भी है। उन्हें इन दोनों में किसी एक सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। 


टिकट के लिए इन नामों पर मुहर

ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, हटा से हरीशंकर चौधरी, सुरखी से गोविंद राजपूत, मलहरा से तिलक सिंह लोधी, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया, सीधी से केपी द्विवेदी, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, बरघाट से अर्जुन सिंह, सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल, सैलाना से हर्ष गेहलोत, दिमनी से रवींद्र सिंह तोमर, मनावर से निरंजन डाबर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed