फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: Siddhu in trouble over Thoko Mayor remark BJP demand apology

'मेयर को ठोको' कहकर फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, माफी पर अड़ी भाजपा

Mon, 26 Nov 2018 01:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Mon, 26 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: Siddhu in trouble over Thoko Mayor remark BJP demand apology
नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। इंदौर में चुनाव प्रचार के दौरान उनके एक बयान पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने आक्रामक रूख अपनाते हुए माफी की मांग की है।
विज्ञापन


सिद्धू के इस बयान पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने उन्हें बेवकूफ बताते हुए इस बयानबाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू को बेवकूफ इसलिए कह रही हूं, क्योंकि उनकी हरकतें समझदार व्यक्तियों वाली नहीं हैं. 'ठोको ताली' कहना किसी लाफ्टर चैलेंज की भाषा तो हो सकती है. लेकिन राजनीतिक मंच की अपनी गरिमा होती है। बता दें मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ इंदौर की मेयर हैं। वह इंदौर-4 सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने क्या कहा था?

दरअसल सिद्धू ने पिछले दिनों इंदौर में विकास कार्यों के लिए जबरन तोड़े गए मकानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा,

"ताली ठोको और इसके साथ महापौर (गौड़) को भी....मेयर साहिबा, लोकतंत्र अहंकार नहीं सहता। तुमने बसे-बसाये लोगों को उजाड़ डाला और उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया। तुमने उनकी रोजी-रोटी छीन ली। भाजपा इसी बयान पर कांग्रेस को घेर रही हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed