फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: satta ka semifinal from Gwalior

सत्ता का सेमीफाइनल: ग्वालियर की जनता के सामने नेताओं ने गिनाए अपने काम

Sat, 10 Nov 2018 05:02 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018:  satta ka semifinal from Gwalior
सत्ता का सेमीफाइनल- ग्वालियर
इन दिनों मध्यप्रदेश का चुनावी घमासान चरम पर है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा ग्वालियर। संवाददाता वैभव कुमार ने हर उम्र के लोगों से बात करके जनता का मूड जानने की कोशिश की।  
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने वाली है। अमर उजाला के लाइव वीडियो में जानिए कि ग्वालियर इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल भाजपा के जिला महामंत्री निर्दोष शर्मा ने खस्ताहाल सड़कों पर कहा कि यहां सड़कों पर काम हो रहा है, आने वाले वक्त में और काम होगा। यहां जो रोड है पहले सिंगल थी, हमने डबल कराई, लाइटें लगाईं और सौंदर्यीकरण किया। शिक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां कई कॉलेज हैं, ट्रिपल आईआईटीएम है। हमने दतिया में मेडिकल कॉलेज खुलवाया, ग्वालियर में कृषि विश्वविधायलय है। पानी की कमी के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि चंबल से पानी लाने के लिए प्रोजेक्ट की स्वीकृति हो चुकी है। 2019 में पर्याप्त पानी मिलेगा। हमने हर वार्ड में टैंकर से पानी पहुंचाया है। पूरे शहर में आप सफाई देख सकते हैं। 15 साल से जो सत्ता से बाहर हैं वो तो आरोप लगाएंगे ही। मंत्री माया सिंह का टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या पता उन्हें कुछ और जिम्मेदारी दी जाने वाली हो, यह संगठन का फैसला है। उन्हें मनाने के सवाल पर कहा कि मनाया उसी को जाता है जो मान जाता है। हमारे यहां कोई गुस्सा नहीं है, सब पार्टी का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की तरफ से जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा और देवेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बहस में शामिल हुए। इन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम में भ्रष्टाचार किया है। सिंधिया जी के समय में यहां काम होता था। आज ग्वालियर की इंडस्ट्रीज बंद हो चुकी हैं, बाराघाट में फैक्टरी बंद हुई। भाजपा के 15 साल में 138 इंडस्ट्रीज बंद हुई। जुमले की तरह ही इनका नारा है। इनके समय में एक भी कॉलेज नहीं खुला। सिंधिया जी के समय में पानी के लिए 5 जलाशय बनाए गए थे, भाजपा के शासन में 4 खत्म हो गए। आज तिगरा डैम पूरे शहर की प्यास बुझा रहा है। आज भी ये झूठे वादे कर रहे हैं। हमारे सीएम घोषणावीर सीएम हैं, लेकिन हमने वचनपत्र दिया है। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ होगा।  

यहां मौजूद एक शख्स ने कहा कि आज मजदूर परेशान हैं, इन्होंने जीएसटी लगाई, नोटबंदी कराई। कोई स्वच्छता नहीं है। कांग्रेस के राज से ही बोरिंग का पानी आता है। वही एक अन्य शख्स ने कहा कि मैं किसी पार्टी का नहीं लेकिन कहना चाहूंगा कि आज नगर निगम में भाजपा है, अमृत योजना भाजपा की देन है। यहां पानी की टंकिया बनी, भाजपा ने ये काम किया है। काम संतोषजनक है। 


एक शख्स ने कहा, भारत के पहले इंजीनियर विश्वेश्वरैया ने ही तिगरा डैम डिजायन किया था। जब कोलकाता में भी पीने के पानी का इंतजाम नहीं था तब यहां तीसरी मंजिल तक पानी चढ़ता था। और आज आप स्मार्ट सिटी की बात करते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed