फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Narendra Modi attacks congress on hiraben statment

मंदसौर रैली में पीएम मोदी का राहुल पर हमला- 'कुछ लोग झूठ बोलते हुए भी कन्फ्यूज हो जाते हैं'

Sat, 24 Nov 2018 05:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Narendra Modi attacks congress on hiraben statment
छतरपुर रैली में कांग्रेस पर बरसे मोदी - फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में आज भाजपा ने पीएम से लेकर सीएम तक, सबको चुनाव प्रचार में उतार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली रैली छतरपुर में की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने हाल में कांग्रेस नेता राज बब्बर के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा, "उस पार्टी (कांग्रेस) के लोग मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। मोदी की मां को बदनाम कर रहे हैं। जिस मां को राजनीति का 'र' नहीं मालूम, उसे राजनीति में घसीट के ला रहे हैं। कांग्रेस के लोगों, मोदी से मुकाबला करने की आपकी ताकत नहीं है। कुसंस्कार, अहंकार भरा पड़ा है।"
विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले राज बब्बर ने कहा था, "पीएम मोदी हमेशा रुपए के मूल्य में गिरावट की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र से करते हैं> रुपए में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो वो मोदी साहब की मां की उम्र के नजदीक पहुंच जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ भाजपा का उत्साह उफान पर है,

"जैसे-जैसे आखिरी दौर निकल रहा है, भाजपा का उत्साह बढ़ रहा है। कांग्रेस  में अब सरकार बनाने के सपने नहीं हैं, कौन किसकी जमानत बचाएगा, इसकी चिंता है। आपने कांग्रेस पार्टी को चुन-चुनकर साफ कर दिया था। किसी कोने में बचने नहीं दिया था। कांग्रेस की राजनीति, जातिवाद, भाई-भतीजावाद, अपना-पराया, बंटवारे की वजह से आप उनसे नाराज थे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने छतरपुर और आसपास के हिस्सों में सरकार की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया। छत्रसाल यूनिवर्सिटी आज मध्यप्रदेश में नाम कमा रही है। ये शिवराज सरकार की देन है। ये कांग्रेस के बस का रोग नहीं है। शिवराज सरकार ने गैर-कानूनी कब्जेदारों को तालाबों से हटाया ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।"

पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिग्विजय से लेकर ज्योतिरादित्य सब पर वार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो बदलाव आया है, उसे न राजा लाए हैं, न महाराजा लाए हैं, उसे तो शिवराज लाए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी नहीं बख्शा। पीएम ने कहा,

"ये कोई रिमोट कंट्रोल वााली सरकार नहीं है कि कोई मैडम रिमोट से सरकार चलाएं ये तो सवा सौ करोड़ लोगों की सरकार है। उनका दिमाग कनफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है। देख लीजिए, आपकी चार पीढ़ी और चाय वाले के चार साल। "

मंदसौर रैली में राहुल पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 4 बजे मंदसौर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाने का काम किया है। आजकल 24 घंटे दिन-रात झूठ बोलने वाली फौज है। वो इतना झूठ बोलती है, इतनी आसानी से बोलती है, बार-बार बोलती है और कभी-कभी झूठ बोलते हुए भी कन्फ्यूज हो जाते हैं।"

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। 11 दिसंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed