{"_id":"5bc72fb5bdec22699172518d","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-congress-has-cleared-80-names-for-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने 80 प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने 80 प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों के नामों को मुहर लग गई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तैयारी की गई प्रत्याशियों की सूची से इन नामों को मंजूरी दी है।
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चयन को लेकर बीते दिनों स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर पर हुई। इस बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में तय किए गए नामों पर मुहर लगाई गई।
बता दें कि प्रदेश में कांटे की टक्कर और कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में टिकट के दावेदारों की भी भरमार हो गई है। लेकिन बड़ी तादाद में टिकट मिलने की आस लगाए उम्मीदवारों के बीच जिताऊ उम्मीदवार का चयन कांग्रेस के लिए चुनौती बन गई है।