फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Advocate Nazia Elahi Khan to Perform Shradh and Tarpan for Ancestors on Sarva Pitru Amavasya

उज्जैन: सर्वपितृ अमावस्या पर पूर्वजों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही, सनातन परंपरा से श्राद्ध करने का निर्णय

Fri, 09 Oct 2026 07:50 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 07:50 AM IST
सार

नाजिया इलाही खान 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर उज्जैन में अपने दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करेंगी। तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई से चर्चा में आईं नाजिया इससे पहले भी दो बार बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Advocate Nazia Elahi Khan to Perform Shradh and Tarpan for Ancestors on Sarva Pitru Amavasya
नाजिया इलाही खान

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और समाज सुधारक नाजिया इलाही खान 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर उज्जैन में अपने दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करने जा रही हैं। मुस्लिम पृष्ठभूमि से आने के बावजूद सनातन परंपरा के अनुसार तर्पण करने के उनके इस निर्णय ने धार्मिक और सामाजिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन


नाजिया इलाही खान ने इंदौर प्रवास के दौरान यह बताया है कि वे बीते कई वर्षों से अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करना चाहती थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी मजहबी पृष्ठभूमि से परे हटकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक विधि से तर्पण करेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाजिया ने कई अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखी है। उन्होंने दावा किया कि वे स्वयं नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन करती हैं और इसके स्वास्थ्य लाभों को महसूस करती हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी इसका सेवन करने का आह्वान किया। आगामी नवरात्रि आयोजनों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों में पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाना चाहिए ताकि सुरक्षा और पवित्रता बनी रहे। अपने बयानों और सनातन मूल्यों के समर्थन के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिनमें पाकिस्तान से आने वाली कॉल्स भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्व कार्यों में भ्रष्टाचार पर एक्शन: स्वामित्व योजना में काम नहीं होने पर जााएगी कलेक्टरी, सीएस का अल्टीमेटम


बाबा महाकाल की दो बार कर चुकी हैं पूजा-अर्चना
नाजिया इलाही खान इससे पहले भी दो बार धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आ चुकी हैं। मार्च 2025 पवित्र रमजान महीने के दौरान वे बाबा महाकाल के मंदिर पहुंची थीं। वहां उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से विशेष पूजा-अर्चना की और नंदीजी का आशीर्वाद लिया था। वहीं मार्च 2026 को वे दोबारा श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं।

कौन हैं नाजिया इलाही खान?
पश्चिम बंगाल की रहने वाली नाजिया सर्वोच्च न्यायालय की वकील हैं। उन्हें राष्ट्रीय पहचान तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) के खिलाफ लड़ी गई कानूनी लड़ाई से मिली, जब उन्होंने मुख्य याचिकाकर्ताओं में शामिल इशरत जहां की पुरजोर कानूनी पैरवी की थी। 2018 से वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही हैं और मुस्लिम महिलाओं के अधिकार, वक्फ बोर्ड, मदरसा सुधार तथा सामाजिक समानता जैसे विषयों पर प्रखरता से अपनी बात रखती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed