{"_id":"5c0cacb6bdec224163422989","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-bjp-dismisses-exit-poll-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हमारे पक्ष में हुआ है इस बार ज्यादा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जिट पोल को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हमारे पक्ष में हुआ है इस बार ज्यादा मतदान
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
shivraj shingh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान जताए जाने के विपरीत भाजपा ने इसे सच्चाई से दूर बताया। एग्जिट पोल को सच्चाई से दूर होने का दावा करते हुए भाजपा ने इस बार बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को पार्टी के हक में बताया। पार्टी ने कहा कि जो ढाई प्रतिशत मतदान बढ़ा है वह भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं को स्पष्ट समर्थन है और भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव (165) से भी अधिक सीटें जीतने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए रोज नए प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह बात भी अच्छी तरह समझने की आवश्यकता है कि एग्जिट पोल ने 2008 में और 2013 में भी हमें ज्यादा सीट नहीं दी थी। फिर भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि हम पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।
बता दें कि शुक्रवार 7 दिसंबर को तेलंगाना और राजस्थान में मतदान का समय खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल नतीजे आने शुरू हो गए थे। मध्यप्रदेश में अधिकतर एजेंसियों ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त पर दिखाया है। सात में से चार एजेंसियों ने कांग्रेस की जबकि तीन एजेंसियों ने भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई है। बहरहाल, नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे जिसमें पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा का दावा, 165 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार शाम को कहा कि हम 2013 के विधानसभा चुनाव से भी अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। यह हमारा आकलन है और इसका ठोस आधार हमारे पास है। हमारे कार्यकर्ताओं का कठोर परिश्रम, हमारी सरकार द्वारा किए गए काम और विभिन्न स्तर पर प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। यह स्पष्ट है कि जनता के पास कांग्रेस को वोट देने का कोई कारण नहीं था। यह जो ढाई प्रतिशत वोट बढ़ा है वह भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं को स्पष्ट समर्थन है।
विज्ञापन
शिवराज बोले- 40 लाख नए वोटर हमारे साथ
बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे व्यावहारिक आकलन के सामने कोई भी आकलन टिकता नहीं है और हमने देखा है कि मतदाताओं में और विशेषकर युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं में भाजपा के प्रति विशेष स्नेह उमड़ रहा था। इस बार 40 लाख नए मतदाताओं ने वोट डाला और वह वोट हमारा वोट था। इस चुनाव में गरीबों ने भाजपा का साथ दिया है, क्योंकि हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। हम जोरदार और स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए रोज नए प्रपंच कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह बात भी अच्छी तरह समझने की आवश्यकता है कि एग्जिट पोल ने 2008 में और 2013 में भी हमें ज्यादा सीट नहीं दी थी। फिर भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि हम पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।
MP CM: BJP is going to form the govt. Congress is distressed. Like they first raised suspicion on EVMs&doubted EC, they'll try to create obstacles at the time of counting too.State BJP chief has discussed this with dist pres&incharges.They've been asked to stay calm but be alert. pic.twitter.com/Bo39FOIheK
— ANI (@ANI) December 9, 2018