{"_id":"5d968c478ebc3e0167561c8b","slug":"madhya-pradesh-an-urn-containing-ashes-mahatma-gandhi-got-stolen-from-bapu-bhawan-rewa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : 150वीं जयंती पर चोरी हो गए बापू के अस्थि अवशेष, तस्वीर पर लिखा 'राष्ट्रदोही'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : 150वीं जयंती पर चोरी हो गए बापू के अस्थि अवशेष, तस्वीर पर लिखा 'राष्ट्रदोही'
Fri, 04 Oct 2019 05:33 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
रीवा स्थित बापू भवन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्तूबर को जब पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रही थी, उसी दिन रीवा स्थित बापू भवन से महात्मा गांधी के अस्थि अवशेष चोरी हो गए। इसके साथ ही कुछ शरारती तत्वों ने यहां महात्मा की एक तस्वीर पर हरे रंग से 'राष्ट्रदोही' लिख दिया। राज्य पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। पुलिस ने कहा कि तस्वीर को सही कर दिया गया है, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलन का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। हालांकि, भारत में एक समूह ऐसा भी है जो गांधी को भारत-पाक विभाजन का जिम्मेदार बताता है और उन्हें हिंदुओं के खिलाफ मानता है। इनका मानना है कि वह मुसलमानों के समर्थक थे। इसी सोच की वजह से नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी के निधन के बाद उनकी अस्थियों को नदी में विसर्जित नहीं किया गया था। बल्कि, उन्हें अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर भारत में बने महात्मा गांधी के विभिन्न संग्रहालयों में रखा गया था। रीवा का गांधी भवन भी ऐसा ही एक संग्रहालय है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
