फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh, A girl climbed on 100 feet high water tank in Shivpuri, made a sudden jump

मध्यप्रदेश: पानी की 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी छात्रा, अचानक लगा दी छलांग

Wed, 25 Sep 2019 08:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 25 Sep 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh, A girl climbed on 100 feet high water tank in Shivpuri, made a sudden jump
पानी की टंकी पर बैठी छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक छात्रा ने विधायक केपी सिंह की कोठी के पास फिजिकल कॉलेज प्रांगण स्थित करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस छात्रा को उतर जाने के लिए मनाती रही लेकिन उसने टंकी के पीछे जाकर छलांग लगा कर जान दे दी।

विज्ञापन


छात्रा की पहचान शिवपुरी के प्रियदर्शिनी कॉलोनी की रहने वाली 21 साल की साक्षी के रूप में हुई है। पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को नीचे उतरने को कहा लेकिन उसने छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


साक्षी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक साक्षी डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को घटना से कुछ देर पहले अपने ग्रह ग्राम रन्नौद से दादी के साथ शिवपुरी लौटी थी। अचानक बिना बताए घर से चली गई। छात्रा के इस तरह आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 


घटना के दौरान करीब 45 मिनट तक छात्रा टंकी पर चढ़कर बैठी रही थी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी थी। पुलिस भी उसे समझाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो में घटना को कैद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed