फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 40 thousand rupees fine on Napataul inspector who demanded bribe of 10 thousand rupees, 4 years imprisonment

मध्य प्रदेश: 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले नापतौल निरीक्षक पर 40 हजार रुपये जुर्माना, 4 साल की सजा

Sat, 11 Dec 2021 02:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Dec 2021 02:14 PM IST
सार

जबलपुर में लोकायुक्त की विशेष अदालत ने डिंडौरी के तत्कालीन नापतौल निरीक्षक को भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। 2018 में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 40 thousand rupees fine on Napataul inspector who demanded bribe of 10 thousand rupees, 4 years imprisonment
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त की विशेष अदालत ने डिंडौरी के नापतौल निरीक्षक आरएस चौधरी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया है। चौधरी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। लोकायुक्त ने उन्हें ट्रैप किया था। चौधरी पर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है और उसे चार साल की सजा सुनाई गई है। लोकायुक्त के विशेष जज अजय कुमार सिंह ने यह फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


लोकायुक्त के विशेष लोक अभियोजक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि डिंडौरी के जितेंद्र विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटे की मरम्मत और बेचने का काम करता है। उसका लाइसेंस खत्म हो गया था। इस वजह से उसने नवीनीकरण का आवेदन दिया था। इस काम को करने के लिए चौधरी ने विश्वकर्मा से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विश्वकर्मा ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी से की थी। इसके बाद ट्रैप दल बनाया गया। उसने 22 मार्च 2018 को उपनियंत्रक कार्यालय जबलपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। आरोपी ने विश्वकर्मा से रिश्वत लेकर अपने जेब में रख ली थी। इसे पंचसाक्षी ने निकाला। मौके पर आरोपी के हाथ और पेंट की जेब को धुलवाया गया, तो घोल का रंग गुलाबी हो गया था। सुनवाई के दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को यह दंड सुनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed