फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 25 districts dog handlers reached at Police HQ regarding dogs transfer

कुत्तों के तबादले रुकवाने पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैंडलर, कहा- पड़ सकते हैं बीमार

Wed, 17 Jul 2019 01:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 25 districts dog handlers reached at Police HQ regarding dogs transfer
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खोजी कुत्तों के तबादले किए जाने के बाद करीब 25 जिलों के हैंडलर मंगलवार को तबादले को रुकवाने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई कि नए माहौल में कुत्तों को ढलने में समय लगेगा। ऐसे में वे बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही कुत्तों की सूंघने की क्षमता भी प्रभावित होगी। इसलिए तबादले के आदेश को निरस्त किया जाए या पड़ोसी जिलों में तबादले किए जाएं। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ खोजी कुत्तों व उनके हैंडलर्स के दबादले के विवाद ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में कांग्रेस के नेता खोजी कुत्तों के दबादले की सूची को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे।
विज्ञापन


ये सूची उन कुत्तों की है जिनके दबादले शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में किए गए। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार भी पुलिस के खोजी कुत्तों और उनके हैंडलर्स के तबादले के आदेश 63 बार जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश में 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान मुद्दों के अभाव में कुत्तों के तबादले पर राजनीति कर रहे हैं। वह बचकाने बयान दे रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक हैं।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में हुए डॉग हैंडलर्स के तबादले के एक आदेश को आधार बनाकर वह बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि उन्हें यह भली-भांति ज्ञात होना चाहिए कि यह ट्रांसफर एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed