फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love Jihad in Bhind: Wali Mohammad, father of 4 children, posed himself as Nishant raped a minor on pretext of marriage

भिंड में लव जिहाद: 4 बच्चों के पिता वली मोहम्मद ने निशांत बनकर नाबालिग को शादी का झांसा दिया और किया दुष्कर्म

Tue, 08 Mar 2022 12:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम है, पर उसने नाबालिग के सामने हिंदू नाम से पहचान बताई और उसे झांसा दिया। 
 

विज्ञापन
Love Jihad in Bhind: Wali Mohammad, father of 4 children, posed himself as Nishant raped a minor on pretext of marriage
भिंड में लव जिहाद का आरोपी वली मोहम्मद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को हिंदू पहचान बताकर फुसलाया। शादी का झांसा देता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में नाबालिग लड़की के आरोपों के बाद लोग इसे लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। धर्म छिपाकर लड़की के साथ गलत काम करने वाले युवक की पहचान वली मोहम्मद खान के तौर पर हुई है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी शख्स 4 बच्चों का पिता भी है। 
विज्ञापन


भिंड पुलिस के मुताबिक 10 महीने पहले वली मोहम्मद खान उर्फ बब्लू के मोबाइल पर किसी नंबर से मिस कॉल आया था। वली ने जब इस मोबाइल नंबर पर फोन किया, तब उसकी बात नाबालिग से हुई। उसने लड़की को अपना नाम 'निशांत कुमार' बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। यह बातचीत मुलाकात में तब्दील हो गई। लड़की का आरोप है कि वली मोहम्मद खान ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


वोटर आईडी कार्ड से हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि 'निशांत' बने वली मोहम्मद की पोल उस वक्त खुली जब नाबालिग को उसका वोटर आईडी कार्ड मिला। इस वोटर आईडी कार्ड में उसका नाम वली मोहम्मद खान दर्ज था। यह देखकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपना धर्म छिपाकर लड़की से झूठे वादे करने वाले वली मोहम्मद के बारे में लड़की को यह भी पता चला कि वह 4 बच्चों का पिता है। इसके बाद इस नाबालिग ने उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के घर जाकर हंगामा किया
राज खुलने के बाद भी वली मोहम्मद खान लड़की से मिलना चाहता था। 4 मार्च को वह अचानक लड़की के घर पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने जब उसके आने पर ऐतराज जताया तब उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने वली को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed