{"_id":"5cadbfa5bdec2213e43a5e3b","slug":"lok-sabha-election-2019-nakul-nath-and-his-wife-have-property-worth-over-rupees-660-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता कमलनाथ से पांच गुना ज्यादा अमीर हैं नकुलनाथ, शपथपत्र में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता कमलनाथ से पांच गुना ज्यादा अमीर हैं नकुलनाथ, शपथपत्र में दी जानकारी
Wed, 10 Apr 2019 03:34 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ और नकुलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे एवं छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ (44) एवं उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास कुल 660.01 करोड़ रूपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति है। नकुल एवं उनकी पत्नी की संपत्ति कमलनाथ एवं उनकी पत्नी अल्कानाथ की संपत्ति से पांच गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
यह जानकारी नकुलनाथ ने प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को रिटर्निंग आफिसर को दिए गए शपथ पत्र में दी है। हाल ही में सक्रिय राजनीति में आए उद्योगपति नकुल नाथ पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र आज दाखिल किया। इस सीट से उनके पिता कमलनाथ नौ बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा नकुलनाथ के पांच सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिनमें उनका वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और गूगल प्लस शामिल हैं। शपथ पत्र के अनुसार नकुलनाथ की 615.93 करोड़ रूपये से अधिक की चल सपत्ति एवं 41.77 करोड़ रूपये से अधिक अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 2.30 करोड़ रूपये से अधिक की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
नकुल की पत्नी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। जो अचल संपत्ति नकुल के नाम पर हैं, उनमें उनके खुद के नाम के साथ-साथ परिवार द्वारा नियंत्रित कंपनियों एवं ट्रस्टों की संपत्ति भी शामिल हैं। हालांकि, नकुलनाथ एवं उनकी पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है।
शपथ पत्र के अनुसार नकुल के पास 896.669 ग्राम से अधिक की सोने की बार, 7.630 किलो चांदी, 147.58 कैरट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात हैं, जिनका मूल्य 78.45 लाख रूपये से अधिक है। वहीं उनकी पत्नी के पास 270.322 ग्राम सोना, 161.84 कैरट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात है, जिनकी कुल कीमत 57.62 लाख रूपये से ज्यादा है।
वर्ष 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार नकुलनाथ की वार्षिक आय 2.76 करोड़ रूपये से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी की 4.18 करोड़ रूपये से अधिक। नकुल नाथ के पास छिंदवाड़ा जिले में कुल 7.82 एकड़ से अधिक जमीन है।
