{"_id":"5c8bc737bdec2214084cd7ba","slug":"lok-sabha-election-2019-bsp-mla-kills-after-joining-congress-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक के परिजन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक के परिजन के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 15 Mar 2019 09:09 PM IST
संदीप भट्ट
एजेंसी, दमोह (मध्यप्रदेश)
एजेंसी, दमोह (मध्यप्रदेश)
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दमोह की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई के पति और तीन परिजन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दमोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में 12 मार्च को बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 54 वर्षीय देवेन्द्र चौरसिया की शुक्रवार को हटा कस्बे में कथित रूप से हत्या कर दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह बेलबंसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह को हटा में अपने प्लांट पर मौजूद देवेन्द्र चौरसिया और उनके पुत्र सोमेश चौरसिया पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला किया। हमले गंभीर रुप से घायल देवेन्द्र की जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई जबकि सोमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह (विधायक रामबाई के पति), चंदू सिंह, गोलू सिंह, लोकेश, श्रीराम शर्मा, अमजद खान और इंद्रजीत पटेल के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और भादवि की अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।
घटना के बाद हटा कस्बे का बाचार बंद है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सागर पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक दीपक कुमार वर्मा और दमोह के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने हटा पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों से बातचीत की।