फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Election 2019: BJP lashes out on Congress over farmer loan waiver

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कर्ज माफी के नाम पर किसानों से किया धोखा

Sat, 04 May 2019 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: BJP lashes out on Congress over farmer loan waiver
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चार महीने के शासन को विपक्षी दल भाजपा ने पूरी तरह से निराशाजनक बताते हुए आरोप लगाया कि कर्ज माफी योजना के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया। शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए 83 वादों को लागू करने के कांग्रेस के दावे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इसे मात्र कागजी दावा बताया और कहा कि प्रदेश में भष्ट्राचार अपने चरम पर है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और प्रभात झा ने संवाददाता सम्मेलन में 12 पन्नों की पुस्तिका के रुप में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर चौहान से संवाददाताओं को बताया, ‘राज्य में एक भी किसान की ऋण माफी नहीं हुई है। कांग्रेस की कृषि ऋण माफी योजना जिसके आधार पर वह प्रदेश की सत्ता में आई, पूरी तरह से विफल है।’ चौहान ने आरोप लगाया कि हालांकि कांग्रेस सरकार ने ऋण माफी का आदेश जारी किया, लेकिन वास्तव में आज तक एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के नेता किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का दावा करते हैं जो कि पूरी तरह से गलत हैं। प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा, 'यह हमें बंटाधार युग (कांग्रेस के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासन का उल्लेख) की याद दिलाता है, जब नियमित तौर पर बिजली कटौती होती थी।’ 

उन्होंने कहा कि यहां तक कि कमलनाथ जब अपने मतदान केंद्र पर मतदान करने गए तब भी बिजली चली गई, इससे प्रदेश में बिजली की स्थिति का पता चलता है और कांग्रेस सरकार मामले को संभालने के बजाय इसके लिए भाजपा पर दोष लगा रही है।

प्रदेश में युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में 4,000 रुपये देने के कांग्रेस के वादे को याद दिलाते हुए चौहान ने कहा कि आज तक प्रदेश में एक भी व्यक्ति को यह सहायता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी (चौहान) सरकार द्वारा शुरू की गई गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की सहायता योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं को धन की कमी के कारण बंद कर दिया गया।

चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्थिति सुधारने के बजाय कांग्रेस सरकार ने तबादला उद्योग शुरु कर दिया है और एक व्यक्ति का एक दिन में चार बार तक तबादला कर धन की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कमलनाथ के करीबी व्यक्तियों पर आयकर छापे डाले गए जिससे प्रदेश में कांग्रेस सरकार की पारंपरिक प्रकृति का पता चलता है। छापों में 281 करोड़ रुपये की अवैध आय का खुलासा हुआ था।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा और चौहान ने लगभग 15 वर्ष तक प्रदेश में शासन किया। इस दौरान 21,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की और बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की 25,000 से 30,000 घटनाएं हुईं। उन्होंने सवाल किया कि चौहान इन सब पर इतने सालों तक मौन क्यों रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed