{"_id":"62540801eb068a014c2a24d6","slug":"liquor-mafia-attacks-journalist-in-madhya-pradesh-s-tikamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के टीकमगढ़ में पत्रकारों पर हमला: अवैध शराब की खबर का कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ माफिया ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के टीकमगढ़ में पत्रकारों पर हमला: अवैध शराब की खबर का कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ माफिया ने की मारपीट
Mon, 11 Apr 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:42 PM IST
सार
टीकमगढ़ में पत्रकारों पर हमले का मामला सामने आया है। पांच पत्रकार अवैध शराब के कारोबार का कवरेज करने गए थे। लौटते समय माफिया ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
टीकगमढ़ में पत्रकारों पर हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में पांच पत्रकारों पर हमला हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला अवैध शराब से जुड़ा है। इसकी खबर का कवरेज करने पत्रकार गए थे, जहां से लौटते समय माफिया ने उन पर हमला कर दिया। एक पत्रकार को बंधक बनाकर पीटते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। फिर पलेरा पुलिस थाने के पास छोड़कर भाग गए।
टीकमगढ़ के एसएचओ मनोज शाक्य ने बताया कि पत्रकार शराब की बिक्री पर खबर करने गए थे। तब उन्हें जितेंद्र, मोनू ठाकुर और अन्य ने पीटा। इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया गया है। जांच जारी है। इससे पहले वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि पत्रकार रुपेश जैन, डीपी राजपूत, परशुराम अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह और नीरज देशमुख पलेरा थाना क्षेत्र के बूदोर गांव में गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिक रही है। कवरेज करते समय उन्हें जितेंद्र, नेमीचंद्र जैन, मोनू ठाकुर समेत कुछ लोगों ने रोका। साथ ही जानलेवा हमला भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार रुपेश जैन की सूचना पर पलिस ने मामला दर्ज किया है।