फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: STF jawan set an example of humanity, fed food to an old woman suffering from hunger, left home safely

खरगोन उपद्रव: STF जवान ने पेश की मानवता की मिसाल, भूख से व्याकुल वृद्ध महिला को खाना खिलाया, सुरक्षित घर छोड़ा

Tue, 19 Apr 2022 03:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 03:55 PM IST
सार

खरगोन में एक एसटीएफ जवान ने बुजुर्ग महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: STF jawan set an example of humanity, fed food to an old woman suffering from hunger, left home safely
वृद्ध महिला के साथ एसटीएफ जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन उपद्रव के दौरान एक एसटीएफ जवान ने मानवता की मिसाल पेश की। उनके प्रशंसनीय कार्य का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। दरअसल उज्जैन 32वीं बटालियन के जवान राकेश विश्वकर्मा रामनवमी पर खरगोन में हुए दंगे के दौरान वहां ड्यूटी में तैनात थे। वे आनंदनगर क्षेत्र में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें रविवार को तपती दोपहर में दो दिनों से भूखी 75 वर्षीय वृद्धा भुवानी दिखीं, जो अपने घर का पता भूल चुकी थीं। एसटीएफ के जवानों की नजर अस्पताल से आ रही वृद्धा पर पड़ी तो जवान ने वृद्धा के पास जाकर उन्हें छांव में बैठाया और पानी पिलाया। जवान ने भूखी वृद्ध महिला को स्वयं के भोजन का पैकेट खोलकर खाना खिलाया और  उसके बाद बुर्जुग महिला को उनके घर  पहुंचाया। इसी दौरान के साथी संदीप शर्मा ने उनका वीडियो बना लिया और अपने दोस्तों में शेयर कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें 2015 में जब खरगोन शहर में कर्फ्यू के हालात थे, तब भी राकेश ने जलते घर से सिलेंडर निकाल कर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब 20 सिलेंडरों को फटने से बचाया था। एसटीएफ जवान की तारीफ में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने तारीफ की थी और उन्हें 25 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed