{"_id":"62553a12fac69351cd6ae2d8","slug":"khargone-nuisance-bjp-leader-kapil-mishra-s-provocative-speech-goes-viral-digvijay-singh-shared-the-video-and-asked-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन उपद्रव: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का भड़काऊ भाषण वायरल, दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर कर प्रशासन से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन उपद्रव: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का भड़काऊ भाषण वायरल, दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर कर प्रशासन से पूछे सवाल
Tue, 12 Apr 2022 02:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:18 PM IST
सार
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वायरल वीडियो को शेयर कर प्रशासन से सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण पर दिग्विजय ने उठाय सवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद आप से भाजपा में शामिल हुए नेता कपिल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रामनवमी के दिन कपिल मिश्रा बवाल वाली जगह से करीब 40 किमी दूर भीकनगांव में रामनवमी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये वीडियो उसी गांव का बताया जा रहा है। कपिल मिश्रा के हेट स्पीच वाले इस वीडियो को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में रिट्वीट कर लिखा कि 'क्या खरगोन प्रशासन व पुलिस ने यह भाषण नहीं सुना? क्या इस प्रकार का भाषण जनता को धर्म के आधार पर भड़काने वाला नहीं है? यह खरगोन में एक स्थान का भाषण है और कहां-कहां कपिल मिश्रा जी के भाषण हुए? क्या खरगोन प्रशासन व पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी? वहीं, इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि जहां वे होते हैं वहां विवाद होता है। कपिल मिश्रा का वीडियो सामने आने के बाद उनके भड़काऊ भाषण को सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है।
कपिल मिश्रा ने भाषण में क्या कहा
सोशल मीडिया में वायरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा अपने वीडियो में कह रहे हैं कि हमारी और कोई पहचान नहीं होनी चाहिए। अगर हमारी हिंदू के अलावा कोई पहचान की बात करता है जात-पात की बात करता है। यह समझ लेना कि वह तुम्हारी कश्मीर फाइल बनाने की तैयारी कर रहा है। वह हमारे बीच में फूट डाल रहा है। आज कश्मीर फाइल देख लो और समझ लो , नहीं तो कल दिल्ली फाइल, बंगाल फाइल, भोपाल फाइल, इंदौर फाइल, खरगोन फाइल देखने की जरूरत पड़ जाएगी। जो कश्मीर में हुआ वह हमारे इलाके में ना हो यह समझना जरूरी है। कश्मीर में कुछ लोगों ने जामिया मस्जिद के अंदर बुरहान वानी की आजादी का नारा लगाया..आजादी मांगी। मूसा आतंकवादी के नाम की आजादी मांगी। मैं आज खरगोन की धरती से उन्हें कहना चाहता हूं कि जिस घर से बुरहान निकलेगा उस घर में घुस के मारेंगे। वीडियो में कपिल मिश्रा खरगोन जिले का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में भी रामनवमी के दिन अपने खरगोन में होने की बात की पुष्टि की थी।