फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone: Land worth crores was taken over by the administration

Khargone: करोड़ों की जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली, महिला सभा को लीज पर दी थी, दुरुपयोग होने पर छीनी

Fri, 30 Dec 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

26 दिसंबर 2022 को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दुकानदारों सहित महिला सभा को लीज पर दी गई दुकानें और परिसर को तीन दिन में खाली करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद आज कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Khargone: Land worth crores was taken over by the administration
खरगोन में करोड़ों की जमीन पर कब्जा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की जमीन कब्जे में ली है। दरअसल ये जमीन महिला सभा को निराश्रित बालकगृह के अनुदान पर लीज पर दी गई थी। लेकिन इसका व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। जमीन करीब तीन हजार वर्गफीट की है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 14 दुकान, ऑफिस, 5 भवनों को सील कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 1973 और वर्ष 1977 में निराश्रित बालगृह के संचालन लेकर प्रशासन ने महिला सभा को तीन हजार स्क्वेयर फीट और करीब आधा एकड़ जमीन लीज पर दी थी, लेकिन संस्था द्वारा वर्ष 2015 से निराश्रित बाल गृह का संचालन बंद कर दिया था। वर्ष 2015 में इसकी शिकायत की गई। कलेक्टर न्यायालय में चल रहे प्रकरण के बाद हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दुकानदारों सहित महिला सभा को लीज पर दी गई दुकानें और परिसर को तीन दिन में खाली करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद आज कार्रवाई की गई। संस्था द्वारा जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की गई है। यही नहीं महिला सभा ने बिना अनुमति 14 दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। 
विज्ञापन



 

Khargone: Land worth crores was taken over by the administration
ये जमीन महिला सभा को निराश्रित बालकगृह के अनुदान पर लीज पर दी गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
कार्रवाई के दौरान खरगोन एसडीएम ओमनारायण सिंह बडकुल, तहसीलदार योगेंद्र मौर्य, एसडीओपी राकेशमोहन शुक्ला और सीएमओ प्रियंका पटेल के साथ भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद था। एसडीएम ओम नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर न्यायालय के निर्णय अनुसार कार्रवाई की गई है। महिला सभा द्वारा उद्देश्यो के उल्लंघन करने पर प्रशासन ने महिला सभा को दी जमीन को राजसात कर ऑफिस भवन और 14 दुकानों को सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed