फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: The farmer molested the girl in the field, when the father protested, gathered the villagers and threw stones

खंडवा: किसान ने खेत में युवती से की छेड़छाड़, पिता ने विरोध किया तो गांव वालों को इकट्ठा कर की पत्थरबाजी

Sat, 19 Mar 2022 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 10:27 AM IST
सार

खंडवा के सैलानी मेले में धुलेंडी के दिन दो पक्षों में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस व राजस्व अमले ने घटनास्थल पर जाकर लोगों को शांत कराया। पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Khandwa: The farmer molested the girl in the field, when the father protested, gathered the villagers and threw stones
घटनास्थल पर मौजूद राजस्व अमला व पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा जिले के सैलानी मेले में शुक्रवार को धुलेंडी के दिन पत्थरबाजी का मामले सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के सैलानी दरगाह थाना जावर क्षेत्र के गांव जामली फतेहपुर में  गांव के एक तरफ बाहरी लोग डेरा लगाकर रहते हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ गांव वालों का बसेरा हैं। ग्रामीणों के खेत से लगकर ही सैलानी दरगाह बनी हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डेरे की एक लड़की पड़ोस के किसान के खेत में कपास की काठी लेने के लिए गई थी, इस दौरान जिसका खेत था वह किसान मौके पर ही मौजूद था, उसने लड़की को अकेले देखकर गलत नियत से उसकी साड़ी का पल्लू खींच दिया। ऐसा करते हुए लड़की के पिता ने उसे देखा और किसान का विरोध किया, जिस पर किसान गांव में गया और ग्रामीणों को डेरे वाले लोगों से विवाद की बात कहकर वहां ले आया। घटना पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और बढ़ते-बढ़ते बात पथराव पर आ गई दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर डीएसपी दीपा मांडवे, तहसीलदार माला रॉय, जावर टीआई केडी तिवारी, मूंदी टीआई ब्रजभूषण हिरवे मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी में लड़की के पिता को भी चोट आई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 
विज्ञापन

   
मेला समिति के प्रबंधक से नाराज थे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि जामली गांव के किसानों को मेला समिति ने खेतों में पार्किंग या दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते किसान मेला समिति के प्रबंधक से नाराज थे। घटना के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर में बैठकर कलेक्टर से मिलने के लिए जा रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व अमला गांव पहुंचा और ग्रामीणों को समझाया। ग्राम पंचायत के कुछ लोगों को पुलिस ने बुलाकर उनकी मांगों के अनुरूप कार्रवाई करने की बात कही। गांव वालों ने राजस्व अमले व पुलिस से पथराव में शामिल लोगों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत लोगों के बीच गोद में बच्चा लेकर पहुंची तहसीलदार
धुलेंडी का दिन होने की वजह से घटनास्थल पर ज्यादातर लोग शराब के नशे में थे। नायब तहसीलदार (खंडवा ग्रामीण) माला रॉय अपने बच्चे को लेकर मौके पर पहुंची थी। नशे में धुत ग्रामीण पुलिस की बात सुनने की जगह शोर मचाते रहे। मूंदी टीआई हिरवे ने हंगामें को शांत कराने की कोशिश की। अंत में जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह और मेला प्रभारी अनवर को बुला कर बात की गई और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed