फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Villagers jumped into the dispute between a sand company worker and a woman in katni

MP News: रेत कंपनी के कर्मी और महिला के विवाद में कूदे ग्रामीण, पहले हुआ पथराव फिर फूंकी गाड़ी; FIR हुई दर्ज

Mon, 04 Nov 2024 10:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

MP News: कटनी में दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने रेत कंपनी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही कटनी एएसपी संतोष डेहरिया मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाते हुए ग्रामीणों की भीड़ को तीतर-बीतर करवाया है।

विज्ञापन
Villagers jumped into the dispute between a sand company worker and a woman in katni
रेत कंपनी के कर्मी और महिला के विवाद में कूदे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाड़ी में रविवार की शाम को समोसे खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक चपना-डिडोंरी ग्राम निवासी सुमित्रा पटेल अपने पति के साथ कटनी शहर आ रही थी, तभी उसके बच्चे समोसे खाने की जिद्द करने लगे। महिला भी समाने खुली दुकान से समोसे लेने पहुंच गई, लेकिन दुकान में रखे पूरे समोसे रेत कंपनी के कर्मियों ने पहले ही अपने रखवा लिए थे। महिला ने जब समोसे देने की विनती की तो दुकानदार ने देने से मना किया, लेकिन बच्चे को देखकर उसने 2 समोसे दे दिया और यही से शुरुआत हुई विवाद की।

विज्ञापन


अपने हिस्से का समोसा जाते देख कंपनी के कर्मियों ने गली-गलौज करने लगे। महिला ने बताया कि जब उसने विरुद्ध किया तो एक शख्स ने उसके पेट में लात मार दिया, जबकि वो 6 माह की गर्भवती थी। असहनीय दर्द के चलते वो वहीं बैठ गई और पूरी घटना देख बच्चे को किनारे बैठाकर पति और रेत कंपनी के लोगों से झड़प करने लगा, लेकिन रेत कंपनी के लोगों की संख्या ज्यादा होने पर उसे भी मारा गया।
विज्ञापन


तभी वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पथराव करते हुए दोनों की जान बचा लिया। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में हुई इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों से जमकर पथराव किए गए, जिसमें रेत कंपनी के 2 कर्मियों की गंभीर चोटें भी आई है। बावजूद इसके ग्रामीणों ने रेत कंपनी की बुलेरो गाड़ी पर आग लगा दी। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि महिला और रेत कंपनी के विवाद की जानकारी लगी थी। घटना में ग्रामीणों और रेत कंपनी के कर्मियों द्वारा पथराव किया गया था। एक गाड़ी ग्रामीणों ने जलाई थी। जिसकी जानकारी लगते ही एएसपी, बड़वारा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया था। फिलहाल ग्रामीणों को शांत करवाया गया है तो वही पीड़ित महिला को पता लगवाते हुए उसका मुलायजा करवाने के साथ FIR दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed