फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Deori Panchayat Secretary caught red handed taking a bribe of five thousand

Katni News: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया देवरी पंचायत सचिव, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2024 05:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Oct 2024 05:20 PM IST
सार

आरोपी सचिव ने पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि जारी करने के लिए आवेदक से रिश्वत मांगी थी। महपाल चौधरी की शिकायत पर लोकायुक्त की 7 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Katni News: Deori Panchayat Secretary caught red handed taking a bribe of five thousand
कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोपी सचिव ने पीएम आवास योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि जारी करने के लिए आवेदक से रिश्वत मांगी थी। महपाल चौधरी की शिकायत पर लोकायुक्त की 7 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सचिव को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला रीठी थाना क्षेत्र ग्राम देवरी का है। आवेदक महपाल चौधरी की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम ने मिलकर दबिश देते हुए आरोपी सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक के आरोपी सचिव देवरी ग्राम पंचायत में लंबे वक्त से पदस्थ था। जिसके द्वारा पीएम आवास की अंतिम किस्त और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मिलने वाली 49 हजार की राशि जारी करने के नाम पर पांच हजार मांगे थे। आवेदक महपाल चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। उसके बाद आज एसपी के निर्देश पर लोकायुक्त टीआई रेखा प्रजापति अपने 6 सदस्यों के साथ रीठी थाना अंतर्गत एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची, जहां आवेदक से पैसे लेते ग्राम पंचायत देवरी में पदस्थ सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पैसे लेते पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त टीआई रेखा प्रजापति ने बताया कि रीठी में हमने देवरी के सचिव को पांच हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पीएम आवास की चौथी और अंतिम किस्त और विवाह योजना के पैसे दिलवाने के एवज में पांच हजार मांगे थे। हमने आरोपी 500 सौ के 10 नोटों के साथ पकड़ा है। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed