फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Six trolley-tractors And two JCB seized while mining Morang FIR lodged against nine people

Katni: मुरम खनन करते हुए दो जेसीबी समेत छह ट्रॉली-ट्रैक्टर जब्त, भूमि मालिक सहित नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 11:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 11:35 AM IST
सार

Katni Crime: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अवैध मुरम खनन करते हुए दो जेसीबी समेत छह ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त हुई है। साथ ही भूमि मालिक सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Katni Six trolley-tractors And two JCB seized while mining Morang FIR lodged against nine people
ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में एक बार फिर मुरम के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एनकेजे पुलिस ने दो जेसीबी मशीन सहित छह ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पूरी कार्रवाई कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में अंजाम दी गई। यहां एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय पुलिस बल के साथ जुहला बाइपास से लगे राधेश्याम तिवारी के खेत पर दबिश देते हुए मुरम के अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ते हुए थाना परिसर में खड़ा कराया।

विज्ञापन


एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राघव रेजेंसी के पीछे कुछ लोगों द्वारा मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी एसपी अभिजीत कुमार रंजन को देते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। यहां खनन करते दो जेसीबी सहित छह ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि अवैध मुरम खनन करके प्रसन्न बजाज के निर्माणाधीन वेयरहाउस पर पलटने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन




पुलिस की सूचना पर खनिज इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा भी कार्रवाई स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उत्खनन क्षेत्र का पंचनामा बनाया गया है। अवैध खनन में शामिल गाड़ी मालिक, भूमि स्वामी सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ खनिज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसमें तकरीबन दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed