{"_id":"643e8d9d44873123a201efec","slug":"katni-news-police-told-fariyari-accused-fed-up-with-harassment-couple-consumed-poison-woman-died-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पुलिस ने फरियादी को बताया आरोपी, प्रताड़ना से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पुलिस ने फरियादी को बताया आरोपी, प्रताड़ना से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत
Tue, 18 Apr 2023 06:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 06:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस प्रताड़ना के तंग आकर एक दंपती जोड़े ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना स्थल पर पत्नी की मौत हो गई, पति सुखीलाल चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाने पर परिजनों सहित अन्य का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले में बड़वारा निवासी अनुसूचित जनजाति से आने वाले सुखीलाल चौधरी के घर बीती 23 मार्च को अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले पर पीड़ित सुखीलाल चौधरी ने बड़वारा थाने जाकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की बजाय आवेदक को ही चोर बताते हुए दबाव देकर मामला वापस लेने को कहा। इससे नाराज चौधरी दंपती ने थाने में ही जहर का सेवन करने की बात बोलकर निकल गया और घर आकर पत्नी सहित खुद जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
पूरे मामले पर एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि दपंती के जहर खाने का मामला समाने आया है, जिसमे थाने के सीसीटीवी फुटेज समेत सभी विषयों पर जांच की जा रही है। अगर इसने प्रभारी अंकित मिश्रा का कहीं भी दोष पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, महिला की मौत के बाद परिजनों के समर्थन पर कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह समेत गोड़वाना पार्टी के कार्यकर्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाते हुए थाना प्रभारी अंकित मिश्रा को सस्पेंड करने समेत मृतक परिवार को 10 लाख रुपये की राशि देने की मांग की।
विज्ञापन
परिजनों की माने तो पीड़ित सुखीलाल लगातार थाने के चक्कर लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, कल थाने पहुंचा तो बड़वारा प्रभारी ने आवेदक को ही आरोपी बताते हुए गहना बेचने की बात कही और दबाव देते हुए मामला वापस लेने को कहा, जिससे आहत होकर आवेदक सुखीलाल ने जहर खाने की बात बोलकर थाने से घर आया और पत्नी सहित जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना में महिला ने अपनी जान गवां दी तो पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
