{"_id":"66120d30d968ba982d0c8985","slug":"katni-news-in-laws-harassed-for-dowry-husband-gave-triple-talaq-to-wife-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: दहेज के लिए सास-ससुर ने किया प्रताड़ित, पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: दहेज के लिए सास-ससुर ने किया प्रताड़ित, पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला, केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 08:34 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:34 AM IST
सार
एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने पीड़िता का परिवार सुरक्षित करने के लिए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजते हुए सुलह करवाने की कोशिश की। लेकिन, अमीर खान और उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने पति, ससुर और सास पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक पर कानून बना दिया, लेकिन इस सामाजिक कुरीतियों का दंश आज भी मुस्लिम महिलाओं झेलना पड़ रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले से समाने आया, जहां एक पति ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। कोतवाली क्षेत्र के अहमद नगर की रहने निवासी पीड़ित महिला ने एसपी अभिजीत कुमार रंजन को इसकी शिकायत दी है, जिसकी जांच सीएसपी ख्याति मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अहमद नगर निवासी मुस्लिम समुदाय की महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति अमीर खान और सास-ससुर लंबे वक्त से छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करते आ रहे थे। ऐसा ही विवाद 14 मार्च की रात को हुआ और शौहर अमीर खान ने तलाक तलाक तलाक बोलते हुए घर से बाहर निकालकर उसे मायके छोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने पीड़िता का परिवार सुरक्षित करने के लिए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजते हुए सुलह करवाने की कोशिश की। लेकिन, अमीर खान और उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने पति अमीर खान, ससुर अजमेर खान और सास आमना बी को आरोपी बनाते हुए धारा 498 ए 323, 294, 506,34, मुस्लिम महिला विवाह का संरक्षण 2019 के अधिनियम धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच की आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
