फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: first loved, then looted crores of rupees and now filed FIR, know what is the whole matter

बागी इश्क या हनीट्रैप: पहले प्यार किया फिर लुटाए करोड़ों और अब कराई एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 29 Nov 2023 09:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 09:20 AM IST
सार

कटनी के बड़े कारोबारियों में शुमार सुशील मोटवानी और उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला के बीच पहचान 2008 में हुई फिर दोनों को आपस में प्यार हुआ और वो परवान चढ़ा, दोनों घूमने देश ही नहीं बल्कि विदेश भी जाया करते थे।

विज्ञापन
Katni News: first loved, then looted crores of rupees and now filed FIR, know what is the whole matter
सुशील मोटवानी ने रीत बलवानी पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के कारोबारी ने माधवनगर थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उन पर करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। हालांकि महिला ने भी कारोबारी सुशील मोटवानी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है, लेकिन हम आपको बताते हैं ये पूरा मामला दुष्कर्म और ठगी का नहीं बल्कि इश्क और बगावत का है।
विज्ञापन


कटनी के बड़े कारोबारियों में शुमार सुशील मोटवानी और उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला के बीच पहचान 2008 में हुई फिर दोनों को आपस में प्यार हुआ और वो परवान चढ़ा, दोनों घूमने देश ही नहीं बल्कि विदेश भी जाया करते थे। ये सिलसिला शादी के पहले से लेकर बाद तक जारी रहा। इसके पीछे की वजह सुशील मोटवानी के पास बेहिसाब पैसा था जो वो महिला के प्यार पर उसके पति, पिता से लेकर भाई, बहन पर किया करता था। हालांकि ये खर्चा लाखों से कब करोड़ों में पहुंच गया ये सुशील मोटवानी को भी पता नहीं चला, सुशील मोटवानी की माने तो उसे प्यार के झांसे में फंसाकर महिला ने उससे 1 करोड़ 76 लाख हड़पे हैं।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत पर बिजनेसमैन सुशील मोटवानी ने बताया है कि उससे 10 लाख नगद, 20 लाख की एफडी, 20 तोला सोने के जेवरात सहित बंगला और गाड़ी प्यार के झांसे में फंसाकर उससे हड़पे हैं जो करीब 1 करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा माने जा रहे हैं, हालांकि दोनों के प्यार में टकरार तब आई जब महिला को अपने से कम उम्र के एक युवक से सोशल मीडिया में प्यार हो गया, जिसके बाद से सुशील और महिला के बीच छोटी-छोटी बातों में विवाद होने लगे। फिर बिजनेसमैन सुशील मोटवानी ने महिला को सबक सिखाने के लिए उसके ऊपर किए हुए खर्च किए हुए पैसों का हिसाब बनाकर कर माधवनगर थाने में इसी वर्ष के जनवरी शिकायत दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते विवाद के बाद महिला ने रायपुर में तेलीबांधा थाने पहुंचाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, महिला की माने तो उसकी और सुशील मोटवानी की दोस्ती काफी पुरानी थी, लेकिन उसकी शादी 22 नवंबर 2010 में हो गई जिसके बाद सुशील मोटवानी ने उसके पति से दोस्ती बना ली और घर आने-जाने शुरू कर दिया। वहीं, अकेले में मुझे मेरे शादी के पहले की कुछ फोटो और वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने लगा। जिसकी रिपोर्ट महिला ने इसी वर्ष के अप्रैल माह में तेलीबांधा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों के प्यार से लेकर टकरार होने तक के मामले को कोई इसे हनीट्रैप तो कोई दुष्कर्म नाम देता नजर आ रहा है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed