फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News 475 prisoners performed 24 Kundi Mahagayatri Yagya took oath not to commit crime in future

Katni News: जिला जेल में 475 कैदियों ने किए 24 कुंडी महागायत्री यज्ञ, भविष्य में अपराध न करने की ली शपथ

Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए न सिर्फ शासन-प्रशासन प्रयासरत है। बल्कि इस ओर अब समाजसेवियों ने भी अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं, उन्ही में से एक संस्था गायत्री समाज है।
 

विज्ञापन
Katni News 475 prisoners performed 24 Kundi Mahagayatri Yagya took oath not to commit crime in future
कैदियों ने किए महागायत्री यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायत्री समाज जो उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तरह-तरह के धार्मिक आयोजन करवा रही है। इसी तरह दो दिवसीय कार्यक्रम कटनी जिला जेल में आयोजित हुआ। यहां 475 कैदियों को 24 कुंडी महागायत्री यज्ञ करवाते हुए सभी के सद्बुद्धि की प्रार्थना की।

विज्ञापन


कैदियों ने बताया कि गायत्री समाज द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हम लोगों ने महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र कॉपी में लिखे। यही नहीं एक कैदी ने गायत्री माता की बेहद सुंदर चित्र भी बनाया है। महिला कैदी के मुताबिक, जेल में हुए भजन संध्या कीर्तन और हवन से मन को शांति मिली है। सभी ने जेल प्रशासन और गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया है। जिला संयोजक प्रफुल्ल कुमार सोनी ने बताया कि हमारी संस्था उत्तर प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को समाज से दोबारा जोड़ने के लिए धार्मिक आयोजन करवाती है।
विज्ञापन


मंगलवार को कटनी जेल में 24 कुंडी गायत्री हवन किया है, ताकि सभी को सद्बुद्धि मिले। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी की मौजूदगी में सभी से शपथ भी दिलवाई है कि यहां से निकलने के बाद वो कभी अपराध नहीं करेंगे। हालांकि जेल में होने वाला ये कोई पहला आयोजन नहीं है। लेकिन इस तरह के कार्यक्रम से कैदियों के जीवन में कितना असर होगा, ये तो भविष्य ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed