{"_id":"648e780f2fb5b131f7063725","slug":"katni-fear-of-drowning-of-a-person-who-took-bath-in-the-mine-home-guard-team-engaged-in-search-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: खदान में नहाने उतरे शख्स के डूबने की आशंका, तलाश में जुटी होमगार्ड की टीम, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: खदान में नहाने उतरे शख्स के डूबने की आशंका, तलाश में जुटी होमगार्ड की टीम, सर्च ऑपरेशन जारी
Sun, 18 Jun 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:50 AM IST
सार
बरगवां इलाके में दशकों से बंद पड़ी खदान में 45 वर्षीय शख्स के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही रंगनाथ थाना प्रभारी नितिन कमल अपने पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे, जहां मृतक बाबू लाल कोल की बाइक खड़ी मिली और कपड़े खदान किनारे मिले।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खदान में नहाने उतरे शख्स की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मृतक बाबू लाल कोल का शव अब तक नहीं मिल सका, जिसके बाद रंगनाथ पुलिस ने होमगार्ड की मदद लेकर सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।
बरगवां इलाके में दशकों से बंद पड़ी खदान में 45 वर्षीय शख्स के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही रंगनाथ थाना प्रभारी नितिन कमल अपने पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे, जहां मृतक बाबू लाल कोल की बाइक खड़ी मिली और कपड़े खदान किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने बाबू लाल कोल के डूब जाने की आशंका जताते हुए गोताखोरों की टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी किया। हालांकि खदान गहरी होने के चलते असफला हाथ लगी। पुलिस ने होमगार्ड की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलवाया।
जानकारी मिलते ही होमगार्ड की सात सदस्यीय टीम लाइट बोर्ड के साथ बरगवां स्थित खदान आ पहुंची, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन पुनः जारी किया गया। थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि चंदी की दफाई निवासी बाबू लाल कोल सुबह साढ़े नौ बजे घर से सास को लेने निकले थे, लेकिन 12 बजे तक नहीं लौटने से परिजन परेशान हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी और खदान के किनारे परिजनों के साथ पहुंचे। जहां बाइक और कपड़े मिलने से बाबू लाल के डूबने की आशंका लगी, जिसके बाद होमगार्ड की मदद से पिछले 10 घंटे से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका।