{"_id":"6570172551966da9d8029d04","slug":"karni-soldiers-blocked-the-highway-in-shajapur-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से रोष, शाजापुर में करणी सैनिकों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से रोष, शाजापुर में करणी सैनिकों ने किया हाईवे जाम
Wed, 06 Dec 2023 12:09 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:09 PM IST
सार
MP News: जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर किए गए हमले में तीन लोग गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई। जिसको लेकर पूरे देश में करणी सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और आंदोलन छेड़ दिया है।
विज्ञापन
शाजापुर में करणी सेनिकों ने किया हाईवे जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिला मुख्यालय से निकले नेशनल हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे करणी सैनिकों ने नेशनल हाईवे जामकर हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। जिसकी सूचना मिलते ही शाजापुर कोतवाली पुलिस और लालघाटी पुलिस मौका स्थल बड़ी संख्या में पहुंची और करणी सैनिकों से चर्चा कर नेशनल हाईवे को सुचारू रूप से शुरू करवाया।
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला जाम
वहीं बाद में करणी सैनिकों ने एक शिकायती ज्ञापन प्रशासन को सौपा है और उसमें मांग की गई है कि जिन लोगों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें और उन्हें फांसी पर लटकाए। प्रशासन के आश्वासन के बाद करणी सैनिक नेशनल हाईवे से हटे और सुचारू रूप से नेशनल हाईवे को शुरू करवाया गया। साथ ही करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो अभी सिर्फ राजस्थान पूरी तरह से बंद हुआ है। बाद में पूरे भारत के करणी सैनिक सड़क पर उतरेंगे और पूरे भारत को बंद करेंगे।
विज्ञापन
