एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रार, सीएम कमलनाथ के मंत्री ने किया सिंधिया का समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान चल रहा है। वर्तमान में राज्य की कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं जिनके स्थान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस पर पर नियुक्त करने की लगातार मांग उठ रही है। सिंधिया कैंप के समर्थकों का कहना है कि यदि उनके नेता को अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। वहीं शनिवार को सरकार के मंत्री ने भी पार्टी से सिंधिया को अध्यक्ष बनाने के लिए कहा है।
कमलनाथ सरकार में राजस्व और परिवहन विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया जी राज्य अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। उनका कद इतना बड़ा है कि वह इस पद को पाने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं करेंगे। यह केवल मेरी इच्छा नहीं है बल्कि पूरा राज्य खुश हो जाएगा यदि सिंधिया जी को राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाता है।'
GS Rajput, Madhya Pradesh Minister: Jyotiraditya Scindia ji is in race to be the State President, his stature is so tall that he will not try very hard for this post. It is not only my wish but the whole state will be very happy if Scindia ji assumes charge of the State Congress. pic.twitter.com/rme3rRXYA3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 31, 2019
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक डांगी ने कहा कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य की राजनीति से दूर रखा जाता है तो वह 500 लोगों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। ज्ञात हो कि सिंधिया के समर्थक लगातार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
राज्य में जहां सिंधिया कैंप अपने नेता को अध्यक्ष पद पर बैठे हुए देखना चाहता है वहीं मुख्यमंत्री अपने करीबी को इस पद पर विराजमान करने की कोशिश में हैं। इसे लेकर कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।
बैठक के बाद बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ हमेशा की तरह यह एक बहुत ही फलदायक चर्चा थी। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई।
