{"_id":"632e72269d779908a12fdf8c","slug":"kamalnath-comment-on-cm-shivraj-singh-chouhan-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कहा- सीएम शिवराज जब तक झूठ नहीं बोलते, तब तक उनका खाना हजम नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कहा- सीएम शिवराज जब तक झूठ नहीं बोलते, तब तक उनका खाना हजम नहीं होता
Sat, 24 Sep 2022 08:28 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:28 AM IST
सार
नगर पालिका चुनाव को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नगर पालिका पांढुर्ना के चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पांढुर्ना को जिला बनाने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह चौहान को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। जब तक वह झूठ नहीं बोलते, तब तक उनका खाना हजम नहीं होता। कमलनाथ ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, पांढुर्ना में पेयजल समस्या से निपटने के लिए बांध बनाए जाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने एक भी बांध नहीं बनवाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारी सरकार आई तो हमने बिना कुछ बोले अपने विश्वास पात्र मंत्री को पीएचई विभाग देकर आपकी पानी पीने की समस्या को हल करा दिया। शिवराज सरकार की ओर से की गई एक भी घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है। कमलनाथ ने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस स्कूल और कॉलेज में पढ़ें हैं, उसको हमने बनवाया है। इन्होंने क्या बनाया है, कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा, शिवराज सिंह हर सभा में यह कहते नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस सरकार ने उनकी योजना बंद करा दी थी। हम जब इस संबंध में उनसे प्रमाण मांगते हैं तो वह किसी भी तरह का कोई प्रमाण नहीं दे पाते।
कमलनाथ ने पांढुर्णा की सरगम टॉकीज में नगर पालिका चुनाव में अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को लेकर कांग्रेस सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। जबकि उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इस दौरान उनके साथ सांसद नकुलनाथ सहित अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
