फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's Hanuman love: MP Congress returned to soft Hindutva, Congress will organize Hanuman Jayanti across the state

कमलनाथ का हनुमान प्रेम: सॉफ्ट हिंदुत्व पर लौटी मप्र कांग्रेस, पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती पर आयोजन करेंगे कांग्रेसी

Wed, 13 Apr 2022 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो चुकी है। रामनवमी के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर भी कांग्रेस की सक्रियता उनके सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाने का इशारा कर रही है। 

विज्ञापन
Kamal Nath's Hanuman love: MP Congress returned to soft Hindutva, Congress will organize Hanuman Jayanti across the state
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान जयंती मनाने की अपील जारी की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी हनुमान जयंती पर विशेष पूजा करेंगे साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से भी हनुमान जयंती के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव की तैयारी के मद्देनजर इस पूजा-पाठ को राजनीतिक नजरों से भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि साथियों हनुमान जी की प्रेरणा से मैंने हनुमान मंदिर का संकल्प लिया था। उन्हीं के आशीर्वाद से छिंडवाड़ा से सेमरिया में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर का निर्माण हो सका। इस मंदिर में हनुमान जी की 101 फीट ऊंची पूर्व मुखी प्रतिमा स्थापित है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं हनुमान जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में अपने आराध्य प्रभु हनुमान जी का पूजन करूंगा और हनुमान चालीसा का पाठ करूंगा। हनुमान जयंती के अवसर पर आप सभी भी हनुमान जी के दर्शन करें, पूजन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रभु श्री हनुमान प्रदेश के संकटों से मुक्त कराएंगे, जन-जन का कल्याण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पिछली बार सत्ता से नाटकीय ढंग से दूर हुई थी। उसके बाद उपचुनावों में भी कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते चलते नजर आई थी। इस बार हनुमान जयंती पर पीसीसी अध्यक्ष की अपील भी इस रास्ते पर फिर चलने का इशारा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने दो अप्रैल को समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश के अनुसार वे 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed