{"_id":"616d955254dac90c702c446f","slug":"kamal-nath-also-warned-officials-which-is-against-the-model-code-of-conduct-bhuppendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त पर बयान: भाजपा की राज्य चुनाव आयोग से मांग, कमलनाथ पर हो कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त पर बयान: भाजपा की राज्य चुनाव आयोग से मांग, कमलनाथ पर हो कानूनी कार्रवाई
Mon, 18 Oct 2021 09:10 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:10 PM IST
सार
भाजपा का कहना है कि कमलनाथ ने लोकायुक्त के खिलाफ बयान दिया था और इसे लेकर उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए। जानिए क्या कहा था कमलनाथ ने जिस पर सियासी संग्राम मचा हुआ है।
विज्ञापन
MP: BJP delegation
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग से राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में इस संबंध में चुनाव आयोग प्रतिनिधि से मुलाकात की। भाजपा का कहना है कि कमलनाथ ने लोकायुक्त के खिलाफ बयान दिया था और इसे लेकर उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कमलनाथ ने दिया था ये बयान
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक उपचुनाव रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में लौटती है, तो उसके पास एक असली लोकायुक्त होगा न कि नकली लोकायुक्त। कमलनाथ ने अधिकारियों को आगाह भी किया जो आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि वे मामले को दिल्ली भेजेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
