फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jobless techie engineer killed himself with family,suicide after online order of poison

नौकरी जाने के बाद तनाव में था इंजीनियर, ऑनलाइन जहर खरीद पत्नी और बच्चों संग की खुदकुशी

Sat, 28 Sep 2019 12:54 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Jobless techie engineer killed himself with family,suicide after online order of poison
आत्महत्या - फोटो : Twitter

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तहकीकात के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इंजीनियर नौकरी खोने के बाद स्पष्ट रूप से तनाव में था। पुलिस को ऑनलाइन जहर खरीदने के भी सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इंजीनियर ने ऑनलाइन सोडियम नाइट्रेट ऑर्डर किया था, जिसका इस्तेमाल कर उसने अपने परिवार संग खुदकुशी कर ली। पुलिस का यह भी मानना है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में उसे नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस इंजीनियर के लैपटॉप और मोबाइल फोन पर बैंक खातों के विवरण, ई-मेल और अन्य डिटेल स्कैन कर रही है, ताकि आत्महत्या के अन्य कारणों का पता लग सके। 

मालूम हो कि 45 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक सक्सेना, अपनी 42 वर्षीया पत्नी प्रीति सक्सेना और14 वर्षीय जुड़वां बच्चों अद्वित और अनन्या के साथ इंदौर के एक रिसॉर्ट में मृत पाए गए थे। गुरुवार शाम कमरे से बाहर नहीं निकलने पर रिसॉर्ट के कर्मियों ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला था, तो चारों के शव पड़े मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम रिसोर्ट पहुंची तो जांच में पाया कि मरनेवालों के नाखून नीले पड़ गए थे और उनके मुंह में झाग था। कमरे में एक बोतल में केमिकल भी मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

पहले पत्नी और बच्चों को मारा, फिर खुद को!

पुलिस के अनुसार, अभिषेक ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी की होगी। उन्होंने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को केमिकल की एक निश्चित खुराक देकर मार डाला होगा और फिर उसने खुद को भी मार लिया होगा। 

वहीं सबूत इस ओर भी इशारा करते हैं कि अभिषेक और उसकी पत्नी ने अपने बच्चों को मारने से पहले खुद को मार डाला। पुलिस ने बताया कि हमने सोडियम नाइट्रेट के ऑनलाइन ऑर्डर के बारे में इंजीनियर के लैपटॉप से जानकारी मिली। 

पुलिस के अनुसार, अभिषेक पहले दिल्ली में रहता था। चार साल पहले परिवार के साथ वह एनसीआर के द्वारका से मध्यप्रदेश के इंदौर आ गए थे। जिस वक्त उसने परिवार के साथ खुदकुशी की, उस वक्त अभिषेक की 82 वर्षीय मां अपोलो डीबी सिटी में अपने किराए के फ्लैट में अकेली थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंदौर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ नौकरी खो दी थी। उसकी पत्नी भी एक मल्टीनेशनल ई-कॉमर्स कंपनी के साथ काम कर रही थीं, लेकिन पर्याप्त पैसे नहीं कमा पा रही थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को दिल्ली से आए कुछ रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed