फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua was to plot the Godhra 2: congress

झाबुआ को गोधरा-2 बनाने की साजिश थी: कांग्रेस

Tue, 15 Sep 2015 04:15 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
Jhabua was to plot the Godhra 2: congress

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि झाबुआ में विस्फोटक इसलिए इकट्ठे करके रखे गए थे क्योंकि भाजपा की साजिश उसे गोधरा 2 बनाने की थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि धमाके का मुख्य आरोपी कासवा भाजपा नेता और आरएसएस का सक्रिय कार्यकर्ता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे ने आरोप लगाया कि राजेन्द्र कासवा द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक इकट्ठा करने के पीछे बिहार विधानसभा और झाबुआ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव से पहले गोधरा जैसी किसी साजिश को अंजाम देने की तैयारी थी। अरुण यादव ने कहा कि पेटलावद गुजरात के काफी नजदीक है। इसलिए भाजपा के मंसूबे यहां किसी बड़ी वारदता को अंजाम देने के थे।
विज्ञापन

सीएम और गृहमंत्री की आलोचना की

Jhabua was to plot the Godhra 2: congress

यादव के अनुसार कासवा भाजपा के व्यापारिक संगठन का अध्यक्ष था। यही कारण है कि भाजपा और संघ उसे गिरफ्तार न करने का दबाव बना रहा है। अरुण यादव ने पेटलावद घटना के बाद प्रदेश में तीन दिवसीय शोक की भी मांग की ‌थी।

उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये और एक परिजन को सरकारी नौकरी दे।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की इस बात के लिए भी आलोचना की कि हादसे वाले दिन दोनों नेता भोपाल में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में तो मौजूद रहे लेकिन घटनास्‍थल पर जाना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed