फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jhabua wanted rajendra kaswa arrested from maharastra

पकड़ा गया झाबुआ विस्फोट का गुनहगार कासवा

Wed, 16 Sep 2015 12:06 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
jhabua wanted rajendra kaswa arrested from maharastra

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद कस्बे में जिलेटिन की रॉड और विस्फोटक इकट्ठा कर तबाही मचाने का आरोपी राजेन्द्र कासवा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात कासवा के बीवी, बेटे और बेटी से पूछताछ की थी जिसके बाद उनकी निशानदेही पर उसे दबोच लिया गया। वहीं पुलिस ने कासवा को जिलेटिन रॉड बेचने के आरोपी धमेन्द्र राठौर को भी धार जिले के बदनावर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद से ही राजेन्द्र कासवा परिजनों संग फरार हो गया था जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। हालांकि इस बात की भी आंशका जताई जा रही थी कि हादसे में उसकी भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस उसे फरार मानकर ही चल रही थी। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस और प्रदेश सरकार भी उंगली उठ रही थी।

पुलिस ने बीवी और बच्चों से की थी पूछताछ

jhabua wanted rajendra kaswa arrested from maharastra

पुलिस को पहली कामयाबी उस समय मिली जब बीती रात वह राजेन्द्र कासवा की पत्‍नी और बेटी को खोजने में सफल हो गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो कासवा की लोकेशन महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली।

जिसके बाद पुलिस की एक टीम देर रात ही उसे दबोचने के लिए निकल गई। जहां पुलिस ने महाराष्ट्र के नब कस्बे से उसे धर दबोचा। उसके भाई फूलचंद और नरेन्द्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

हालांकि अभी तक पुलिस ने कासवा की गिरफ्तार पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन उसकी गिरफ्तारी की बात से इंकार भी नहीं किया जा रहा है।

बता दें कि झाबुआ के पेटलावद कस्बे में एक फर्टिलाइजर की दुकान में हुए भयानक विस्फोट में 100 के करीब लोगों की मौत हो गई थी जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए थे।

सरकार ने बनाया एक सदस्यीय जांच आयोग

jhabua wanted rajendra kaswa arrested from maharastra

बताया जा रहा था कि विस्फोट दुकान के अंदर रखी विस्फोटक सामग्री और जिलेटिन की छडों में हुआ था जिन्हें खनन के अवैध कारोबार के लिए इकट्ठा किया गया था। पुलिस ने हादसे के बाद कासवा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

कासवा को आरएसएस कार्यकर्ता और भाजपा की व्यापारिक इकाई का शहर अध्यक्ष भी बताया जा रहा है। इसी को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

कांग्रेस अभी तक कासवा की गिरफ्तारी न होने पर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साध रही थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने झाबुआ घटना की जांच के लिए हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज आर्येन्द्र कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed