{"_id":"6affbb52f66beb57da0511bc","slug":"jhabua-five-ghee-brands-banned-sale-storage-substandard-batches-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाबुआ: पांच ब्रांड के घी की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध, जांच में मानक के लिहाज से ठीक नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाबुआ: पांच ब्रांड के घी की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध, जांच में मानक के लिहाज से ठीक नहीं मिले
Fri, 20 Nov 2026 08:45 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:45 AM IST
सार
झाबुआ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच में असुरक्षित और अमानक पाए गए पांच ब्रांड के घी के संबंधित बैचों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। नमूने पेटलावद और थांदला से लिए गए थे। प्रशासन ने दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पाद रखने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अमानक घी की बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने झाबुआ जिले में पांच प्रसिद्ध ब्रांड के घी के संबंधित बैच की बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में कराई गई जांच में इन ब्रांड के नमूने असुरक्षित और मानक के विपरीत पाए गए हैं।
पेटलावद और थांदला से लिए गए नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पेटलावद और थांदला के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जांच के लिए घी के नमूने एकत्र किए थे। पेटलावद स्थित मांडोत किराना स्टोर्स से लिए गए उमंग दानेदार प्योर घी के 180 मिलीलीटर पैक (बैच संख्या U608426A) में लेड की मात्रा तय मानकों के विपरीत पाई गई। इसी प्रकार रतनलाल मूलचंद के यहां से लिए गए नोवा शुद्ध घी के 160 मिलीलीटर पैक (बैच संख्या MP239) का नमूना भी प्रयोगशाला जांच में असफल रहा और इसमें भी लेड अमानक स्तर पर मिला।
ये भी पढ़ें- 37.85 लाख के गौशाला घोटाले में ईओडब्ल्यू का छापा, छह पर एफआईआर, अधूरा निर्माण और कागजी भुगतान
विज्ञापन
अमानक बैच और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
थांदला के संजय कुमार राजेंद्र कुमार के प्रतिष्ठान से लिए गए श्रीलाभ काऊ प्योर घी के एक लीटर पैक (बैच संख्या JRO6026) तथा श्री कुबेर काऊ घी के 200 मिलीलीटर पैक (बैच संख्या JRO8026) के नमूने निर्धारित गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे। वहीं प्रवीण कुमार शांतिलाल की दुकान से लिए गए वतुला काऊ घी के 500 मिलीलीटर पैक (बैच संख्या 143(654)06A) का नमूना भी अमानक पाया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ. मुन्नालाल चोपड़ा ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने जिले के सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं को इन प्रतिबंधित बैचों का घी न तो दुकानों में रखने और न ही बेचने का निर्देश दिया है। दुकानों या गोदामों में प्रतिबंधित उत्पाद पाए जाने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।