फसल हुई खराब, मिलेगा जया बच्चन को मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों एमपी में भारी बारिश और ओले गिरने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। अब सरकार, प्रभावित किसानों को मुआवजा देने जा रही है।
खास बात ये कि जिन लोगों को मुआवजा मिलेगा उनमें कई IAS, IPS और नेताओं के साथ साथ अभिनेत्री जया बच्चन का भी नाम है। हालांकि इस बात पर काफी हल्ला मचना भी शुरू हो गया है।
खबर के मुताबिक इन लोगों के नाम पर चेक तैयार हो गए हैं जिनको 16 मई के बाद बांटा जाएगा। जिन लोगों को मुआवजा मिलेगा उनमें कई पूर्व और वर्तमान आईएएस अफसरों के नाम हैं।
किसानों को हो जाएगा नुकसान?
दरअसल, मुआवजा उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके नाम पर जमीनें हैं। पैसे को सीधे उन्हीं के बैंक अकाऊंट में डाला जाएगा। इसका मतलब ये कि जो किसान इन लोगों की जमीनों पर खेती कर रहे हैं उन लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाएगा।
कलेक्टर निशांत वरवड़े के मुताबिक कम से कम तीन हजार 600 और अधिकतम 14,000 रुपये का मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जाएगा।
