फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jai shri ram called from muslim youth in ujjain video viral police probe

उज्जैन: कबाड़ी वाले से जबरन बुलवाया 'जय श्री राम', नारा लगवाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 12:06 PM IST
सार

धर्म के नाम पर बदसलूकी करने का एक और मामला उज्जैन से आया है। कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगवाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के दबाव बना रहे हैं।  साथ ही उसके सामान को फेंक रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Jai shri ram called from muslim youth in ujjain video viral police probe
कबाड़ वाले से लगवाया जय श्रीराम का नारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगवाने का मामला सामने आया है। गांव के कुछ युवकों पर जय श्रीराम के नारे लगवाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के दबाव बना रहे हैं।  पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले शख्स की जमकर पिटाई की गई थी। चूड़ी बेचने वाले शख्स पर पहचान छुपाने का आरोप था।

विज्ञापन


दरअसल, उज्जैन के महिदपुर तहसील के झारड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया धुमा फंटे गांव में शनिवार को शनिवार कबाड़ बेचने वाला पहुंचा। इस दौरान गांव के कुछ युवक कबाड़ी वाले का ठेला पर रखे सामान को नीचे फेंक दिए और गांव में नहीं आने की चेतावनी दी। युवकों की इस करतूत को किसी ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की
इधर एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में जो परिस्थितियां हैं इसमें मैं आम लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की जो घटनाएं सामने आ रही हैं, इसमें सबको संयम बरतने की जरूरत है। युवकों द्वारा अल्पसंख्यक व्यक्ति के साथ की गई बदसलूकी पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एमपी में लगातार ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं, यह दुखद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- सरकार मूकदर्शक बनी
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि ऐसी ही घटनाएं पहले इंदौर व देवास में हो चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये घटनाएं किसी खास एजेंडे के तहत हो रही हैं? सरकार मूक दर्शक बनकर सब कुछ देख रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण बनाया जा रहा है। 

क्या कांग्रेस बना रही वीडियो : विश्वास सारंग
इधर, मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी सभी घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे वीडियो कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा ही वायरल क्यों किए जा रहे हैं? क्या ऐसे वीडियो बनाने में कांग्रेस का हाथ है? क्या वह ही इन्हें फैला रही है?


मुहर्रम पर उज्जैन में तनाव
गौरतलब है कि उज्जैन में मुहर्रम पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। इससे भी दो पक्षों में तनाव बढ़ गया था। कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया था।  हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को रासुका कानून के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed