{"_id":"63ac478ae839694a34558913","slug":"woman-beat-up-lady-doctor-in-jabalpur-slapped-her-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जैसे ही डॉक्टर ने कहा सर्जरी करनी होगी, महिला मारने लगी तमाचे, मंगलसूत्र खींचकर गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जैसे ही डॉक्टर ने कहा सर्जरी करनी होगी, महिला मारने लगी तमाचे, मंगलसूत्र खींचकर गिराया
Wed, 28 Dec 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:11 PM IST
सार
जबलपुर में महिला डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है। पति का इलाज कराने आई महिला ने अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर में महिला डॉक्टर से मारपीट की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में उपचार के लिए पति को लेकर आई महिला ने ओपीडी में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टरों ने घटना के विरोध में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा का आग्रह किया। बताया गया कि डॉक्टर को थप्पड़ मारा, उनका मंगलसूत्र और चूड़ियां भी तोड़ दीं। हमले में डॉक्टर को हाथ, पैर और गले में चोट आई है।
बता दें कि विक्टोरिया अस्पताल में दोपहर रानी विश्वकर्मा नामक महिला उपचार के लिए पति को लेकर आई थी। पति के पैर में जख्म था, जो ठीक नहीं हो रहा था। ओपीडी में पदस्थ डॉक्टर आकांक्षा चौधरी ने उसे सर्जरी करवाने की सलाह दी। महिला डॉक्टर उसके पति के जख्म का चेकअप करने उठी तो महिला ने उसका मंगलसूत्र पकड़ते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी। महिला डॉक्टर को उसने दो तमाचे जड़ दिए। लोगों व अन्य स्टाफ ने किसी तरह महिला डॉक्टर को बचाया।
ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट सहित धारा 353, 323, 294, 506, 332 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना के विरोध में डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टर आकांक्षा ने बताया, महिला अपने पति के साथ आई थी। मैं मरीज का घाव देखने के लिए उठी, इतने में उसकी पत्नी ने सीधे मेरा मंगलसूत्र पकड़कर खींच लिया। उसने मारपीट शुरू कर दी। मुझे चांटा मारा। हाथ, पैर में मारा। यह बहुत गलत है। सरकार को शर्म आनी चाहिए। यह कोई तरीका नहीं है कि हम इतना पढ़-लिखकर यहां पर बैठे हैं, कोई भी मार जाता है। एक गार्ड तक नहीं है यहां पर बचाने के लिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन