{"_id":"672a24ab3c65c765b403c1d5","slug":"two-youths-riding-a-motorcycle-died-in-collision-with-a-truck-one-serious-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2285324-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Tue, 05 Nov 2024 11:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:41 PM IST
सार
बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात ग्राम डूंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर जिले के बरेला थाना अंतर्गत ग्राम डूंडी के पास एक ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा, जबकि दो अन्य युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, सोमवार देर रात ग्राम डूंडी के समीप निवास की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण बाइक सवार एक युवक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि दो युवक ट्रक के पहिए में फंस गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, और अन्य दोनों घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मृतक युवक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने एक मृतक की पहचान कटनी जिले के ग्राम धनवानी निवासी राहुल के रूप में की है। परिजन उसके मृतक और घायल दोस्तों को नहीं पहचानते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घायल और मृतक युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
