फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two youths died after a tractor overturned

Jabalpur News: ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, खेत की जुताई कर लौट रहे थे, दबने से गई जान

Wed, 03 Dec 2025 09:22 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 09:22 PM IST
सार

कुंडम क्षेत्र के सहदरा गांव में कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों—अशोक सिंह (28) और सतत सिंह (40)— की मौत हो गई। दोनों खेत की जुताई कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Two youths died after a tractor overturned
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडम अंतर्गत सहदरा गांव में मंगलवार व बुधवार की दरमियानी ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खेत की जुताई कर वापस लौट रहे रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कुंडम पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदरा गांव निवासी 28 वर्षीय अशोक सिंह एवं 40 वर्षीय सतत सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत खेत में जुताई का काम कर रहे थे। खेत की जुताई करने के बाद दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर घर लौट रहे थे। दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर कच्चे रास्ते से गांव जा रहे थे। कच्चे रास्ते में पड़ने वाले मोड पर ट्रैक्टर मोड़ते लेते समय असंतुलित होकर पलट गया। उसमें सवार दोनों युवक भी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। ग्रामीण जब तक युवकों को बाहर निकालते, देर हो चुकी थी। बाहर निकालने के पहले ही युवको की मौत हो गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NTPC चेयरमैन ने सीएम से की मुलाकात, गाडरवाड़ा में 660 MW की दूसरी इकाई के भूमिपूजन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। ग्रामीणों को आरोप है कि कच्चा रास्ता उबड़-खाबड़ है। इसके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हे। इसके पूर्व भी ऐसे कई हादसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed